उधमपुर। तंदाल क्षेत्र में ट्रक पर तिरपाल डालते समय चालक ऊपर से गुजर रहे बिजली के तारों की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गया। करंट लगने के बाद ट्रक चालक बिशन दास (52) पुत्र रामदास को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए घायल को जम्मू रेफर कर दिया।