फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्ताकार ने टटोली तलवाड़ा विस्थापितों की नब्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। केंद्रीय वार्ताकार दिनेश्वर शर्मा ने शनिवार को तलवाड़ा में रहने वाले विस्थापित परिवारों की नब्ज टटोली। उन्होंने तलवाड़ा में रहने वाले विस्थापित परिवारों से मुलाकात तो की ही, इसके अलावा उन्होंने कालोनी का दौरा भी किया गया।
विज्ञापन

शनिवार सुबह लगभग दस बजे तलवाड़ा पहुंचे वार्ताकार ने विस्थापितों के अलग-अलग दलों से मुलाकात की। इस दौरान विस्थापितों के साथ पेश आने वाली परेशानियों को सुना। इसके अलावा उन्होंने तलवाड़ा में विस्थापितों के रहने वाले क्वार्टरों की स्थिति को भी देखा। वार्ताकार तलवाड़ा में स्थित दोनों सरकारी स्कूल में भी पहुंचे, जिसमें ज्यादातर विस्थापितों के बच्चे पढ़ाई करते हैं। यहां पर उन्होंने स्कूल के बच्चों के साथ ही अध्यापकों के साथ भी बातचीत की। स्कूल में बच्चों के बैठने के लिए उचित स्थान नहीं होने का मामला विद्यार्थियों के द्वारा उठाया गया और कहा गया कि उनको अपनी पढ़ाई नीचे जमीन पर बैठ कर करनी पड़ती है। बारिश के मौसम में स्कूल को अक्सर बंद ही रखना पड़ता है। स्कूल के अध्यापकों ने भी इसका समर्थन करते हुए स्कूल में कमरे बनाये जाने की मांग रखी। स्कूलों की बदहाल स्थिति के बाद वार्ताकार ने जिला विकास आयुक्त प्रसन्ना रामास्वामी को इस पर जल्द कार्रवाई कर बच्चों की समस्याओं को हल करने को कहा। बाद में वार्ताकार दिनेश्वर शर्मा द्वारा बंद कमरे में विस्थापितों की समस्याओं और परेशानियों को सुना। इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर उनको समस्याओं के समाधान के लिए बार-बार आना पड़ा तो वह जरूर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें