जम्मू। नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष एवं सांसद डा. फारूक अब्दुल्ला ने शुक्रवार को नगरोटा में शहीद सोहन लाल के निवास पर जाकर परिजनों को ढांढस बंधाते हुए अपनी हार्दिक संवेदना प्रकट की। नगरोटा विधानसभा क्षेत्र के पंचायत बजालता के गांव साराह परगालता का नेकां के संभागीय प्रधान देवेंद्र सिंह राणा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरजीत सिंह सलाथिया, अतिरिक्त महासचिव डा. मुस्तफा कमाल और त्रिलोचन सिंह वजीर के साथ डा. फारूक अब्दुल्ला ने दौरा किया और शहीउ की आत्मिक शांति के लिए प्रार्थना की। मणिपुर के चंदेल जिले में आईईडी ब्लास्ट में 13 नवंबर को असम राइफल्स के शहीद सोहन लाल भगत शहीद हो गए थे।