जम्मू। महिलाओं और युवतियों की चोटियां कटने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहीं। शनिवार को शहर के गांधी नगर थानाक्षेत्र अंतर्गत नानक नगर में वंदना नामक युवती के चोटी कटने की बात सामने आई है। गौरतलब है कि लगातार दो दिनों में दूसरी बार उसे की चोटी कटने की बात हुई है। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और रिपोर्ट दर्ज की है। इस घटना में फिर पुरानी कहानी ही सामने आई है कि हवा का झोंका आया और वह बेहोश होकर गिर पड़ी। जब होश आया तो चोटियों के बाल कट चुके थे। संबंधित पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट दी। अब तक जम्मू जिले में ही 50 घटनाएं इस तरह की सामने आ चुकी हैं, लेकिन कोई पता नहीं लग पा रहा है। चोटी कटने की घटनाओं को लेकर महिलाओं में दहशत का माहौल है।