अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू।
क्वार्टर फाइनल में एलसीसी चंदक को 44 रन से मात देकर खालसा क्लब की टीम समर कप टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में पहुंच गई है।
यूथ क्लब पुंछ की ओर से आयोजित करवाई जा रही प्रतियोगिता में पहले बल्लेबाजी करते हुए खालसा क्लब ने आठ विकेट के नुकसान पर 115 रन बनाए। सुप्रीत और शनि ने र्स्वाधित 38 और 34 रन का योगदान दिया। वहीं एलसीसी चंदक के गेंदबाजों में इंजमाम और फाजिल ने दो दो विकेट हासिल किए।
जीत के लिए 116 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एलसीसी चंदक की टीम 70 रन पर ही आल आउट हो गई और प्रतियोगिता से बाहर हो गई। चंदक टीम की तरफ से केवल सिकंदर ने ही 31 रन की पारी खेली। मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए विजेता टीम के खिलाड़ी सुप्रीत को मैन आफ द मैच घोषित किया गया।