जम्मू। अगले महीने जुलाई में रियासत में पहली बार होने जा रही संघ की अखिल भारतीय प्रचारक समिति की वार्षिक बैठक और संघ प्रमुख मोहन भागवत के दौरे की तैयारियां तेज हो गई है। शुक्रवार को रियासत के दौरे पर आ रहे संघ के सह सर कार्यवाह डा. कृष्ण गोपाल अपने दौरे के दौरान अखिल भारतीय प्रचारक समिति की वार्षिक बैठक और संघ प्रमुख मोहन भागवत के दौरे की यहां चल रही तैयारियों का जायजा लेंगे। 15 जुलाई से शुरू होने वाली अखिल भारतीय प्रचारक समिति की बैठक के दौरान मोहन भागवत के जम्मू में तीन दिनों तक ठहरने का प्रस्तावित कार्यक्रम है।