जम्मू। संदिग्ध परिस्थितियों में जहर निगलने से एक महिला की मौत हो गई। उसे जीएमसी में भर्ती कराया गया था। पुलिस के अनुसार बबली देवी (24) निवासी कठुआ को वीरवार सुबह उसके भाई ने जीएमसी में भर्ती कराया था। उसने बताया कि उसने गलती से जहर निगल लिया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो