अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू।
महिला से मारपीट और उसके कपड़े फाड़ने के आरोपियों के विरुद्घ पुलिस ने आरपीसी की धारा 354,323,341 में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों में शामिल रमेश सिंह, प्रदीप सिंह और रंजीत सिंह सगे भाई हैं। फिलहाल आरोपी पुलिस के पकड़ से बाहर हैं। जानकारी के अनुसार वैष्णो देवी पत्नी प्रीतम लाल निवासी लोअर बरनाई ने दोमाना पुलिस में लिखित में शिकायत दर्ज करवाई की वह अपने बेटे के साथ संग्रामपुर स्थित दुकान पर जा रही थी। इस बीच तीनों भाइयों ने उनका रास्ता रोका और उनके साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। इसके अलावा उसके साथ अश्लील हरकत की और उसके कपड़े तक फाड़ दिए। इसको लेकर उसने दोमाना पुलिस में मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपों की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।