जम्मू। रियासत के तत्कालीन राजनीतिक स्थिति पर चर्चा के मकसद से पनून कश्मीर के सदस्यों की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अश्वनी कुमार चिरांगू ने की। चिरांगू ने हाल ही में गुजरात दौरे पर की जानकारी दी। इसके साथ ही आगामी 24-25 जून को पत्नीटाप में होने वाले यूथ कंवेक्शन का भी जायजा लिया। उन्होंने कहा कि रियासत में सुरक्षा संबंधी समस्याएं पूरे देश के लिए एक चिंता का विषय बनी हुई है। उन्होंने कहा कि हाल ही में आतंकी के मारे जाने के बाद उसके जनाजे में सैकड़ों आतंकी इकट्ठा होते हैं, लेकिन हमारे वीर जवान के शहीद होने पर उन्हें श्रद्धांजलि देने मुख्यमंत्री नहीं पहुंचती है, यह एक चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि लेह और जम्मू में पूर्ण रूप से शांति है, लेकिन घाटी में फैले तनाव पर आखिर क्यों काबू नहीं किया जा रहा है। इस दौरान विरेंद्र रैना, कमल भगती, विरेंद्र कौल, समीर भट सहित अन्य लोग शामिल रहे। ब्यूरो