फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीचर एसोसिएशन की बैठक 21 को

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कठुआ। जेएंडके यूनाइटेड स्कूल टीचर्स एसोसिएशन ने पत्रकार वार्ता की। इसमें एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष हरि सिंह, महा सचिव राजीव कुमार व कन्वीनर रूपचंद ने संबोधित किया। बताया कि एसोसिएशन की कान्फ्रेंस दो साल पहले की जानी थी वो किसी तरह से नहीं हो पाई। अब उसे 21 जनवरी को महानपुर में आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। इस कार्य को पूरा करने के लिए जिला स्तर पर 15 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। जिसमें रूपचंद को कन्वीनर, राकेश कुमार को सचिव और मनोहर सिंह को मीडिया सचिव बनाया गया है। इसके साथ ही केवल कुमार, श्याम लाल, रतन चंद, संदेश कुमार, शमशेर सिंह, यशपाल आदि को सदस्य बनाया गया है। जिला स्तर पर सदस्यता अभियान चलाने व खंड स्तर पर सम्मेलन करने के लिए निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि नेताओं ने शिक्षा मंत्री से अपील की है कि फरवरी 2014 से पदोन्नत हुए बकाया मास्टर्स को शीघ्र एउजस्ट किया जाए। इसके साथ ही अन्य मांगों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें