पुंछ। क्रिसमस की पूर्व संध्या पर रविवार को नगर में शोभा यात्रा निकाली गई। इसमें शामिल महिलाओं, पुरुषों, बच्चों ने प्रभु यीशु की महिमा का गुणगान किया। शोभायात्रा का नगर के लोगों ने स्वागत करते हुए ईसाई समुदाय को बधाइयां दीं। शोभा यात्रा नई बस्ती से निकाली गई। जो नाखंावाले चौराहा, बागडियोडी, बस अड्डा, किला बाजार, चौक बाजार, मुख्य बाजार, परेड बाजार से होती हुई मोहल्ला कामसर स्थित संत इगनीशियस चर्च पहुंची। इसकी अगुवाई पैरिश काउंसिल पुंछ के प्रधान नन्ना गिल ने की। चर्च के पादरी फादर लिजो वाकानीपुजहा सीएमआई की अगुवाई में सामूहिक प्रार्थना सभा हुई। शोभायात्रा का भाजपा के एमएलसी प्रदीप शर्मा ने भी स्वागत किया। शोभा यात्रा में प्रदीप शर्मा, सुनील गुप्ता, पुनीत कुमार, सुमित बाली भी शामिल हुए। ब्यूरो