फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों के हेड के खिलाफ कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
राजोरी। जिले के दूर दराज के क्षेत्रों के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कार्यप्रणाली व बच्चों को मिल रही शिक्षा के अलावा मिड डे मील की जांच करने निकली टीम को सरकारी स्कूलों में बढ़े पैमाने पर प्रशासनिक व अकादमिक तौर पर चूक नजर आई।
विज्ञापन

डीसी राजोरी डा शाहिद इकबाल की अध्यक्षता में डायट राजोरी की विशेष टीम ने कुछ दिन पहले जिले के करीब 45सरकारी स्कूलों में औचक निरीक्षण के दौरान पाया कि अधिक स्कूलों में न तो रिकार्ड पूरी तरह से मेनटेन किया गया है। न ही शिक्षकों के लीव रजिस्टर को मेनटेन किया गया है। इतना ही नहीं स्कूलों में बच्चों को मिलने वाले मिड डे मील को लेकर रिकार्ड की जांच करने पर पाया गया। मिड डेल मील का रिकार्ड भी सहीं नहीं हैं। वहीं, डीसी ने मामले का कड़ा संज्ञान लेते हुए सरकारी मिडल स्कूल उज्जान, हाई स्कूल डोडाज, मिडल स्कूल थन्नामंग, हायर सेकेंडरी स्कूल चिंगस, मिडल स्कूल धेरियां, मिडल स्कूल अनायतपूरा, मिडल स्कूल राजपूर, मिडल स्कूल कमीला, हाई स्कूल दरहाल, मिडल स्कूल किला दरहाल, हायर सेकेंडरी स्कूल जमोला, हाई स्कूल गंभीर ब्राहमणा, हाई स्कूल तत्तापानी, हाई स्कूल चंबीतराड़, प्राइमरी स्कूल हूब्बी , हायर सेकेंडरी स्कूल पनीहड्ड, जेडईओ कार्यालय बलजरालां सहित 25 स्कूलों के हेडमास्टरों, फीजिकल शिक्षकों और रिर्सोस पर्सन व अन्य अधिकारियों के वेतन पर रोक लगाने के अलावा सभी को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिए हैं। डीसी के अनुसार कारण बताओ नोटिस के जवाब के बाद उनके खिलाफ अन्य कार्रवाई भी की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें