फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में दो की दर्दनाक मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। गांधी नगर पुलिस थाना अंतर्गत हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक पूर्व सैन्य कर्मी और लैब कर्मचारी की मौत हो गई। एक हादसा सोमवार देर रात को पेश आया जबकि दूसरी दुर्घटना मंगलवार की सुबह गांधी नगर में फ्लाई ओवर के पास घटी।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह संग्रामपुर निवासी रिटायर सैन्य कर्मी मदन लाल (75) स्कूटी पर सवार होकर गांधी नगर इलाके के ग्रीन बेल्ट पार्क से फ्लाईओवर पर चढ़ रहा था। तभी गंग्याल से परेड की ओर जा रही मेटाडोर (जेके02यू-8603) ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि दुर्घटनास्थल पर चारों ओर खून ही खून फैला था। दुर्घटना के बाद मेटाडोर चालक मौके से फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शव जीएमसी पहुंचाया। दूसरी ओर हादसे के बाद काफी समय तक वहां से वाहनों को गुजरने नहीं दिया गया। खून को साफ करने के बाद वाहनों को गुजरने दिया गया। पुलिस ने मेटाडोर को जब्त कर नेहरू मार्केट चौकी में रखा है। ड्राइवर की तलाश जारी है। गौरतलब है कि मृतक का बेटा पुलिस विभाग में कार्यरत है।
इससे पूर्व दूसरा हादसा सोमवार देर रात करीब दो बजे को गांधी नगर थाना अंतर्गत पढ़ने वाले पुलिस लाइन पेट्रोल पंप के नजदीक पेश आया। यहां बाइक सवार मेडिकल लैब कर्मी अमित कुमार (31) निवासी खन्ना पौनी (रियासी) अपनी बाइक से घर लौट रहा था। तभी बाइक अनियंत्रित हो गई और वह सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। इस हादसे में अमित गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जीएमसी में भर्ती कराया गया। वहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस ट्रक के चालक की तलाश कर रही है। क्योंकि ट्रक बेपरवाही के साथ सड़क किनारे खड़ा किया गया था। ट्रक को जब्त कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें