जम्मू। अमरनाथ यात्रा के मद्देनजर बेस कैंपों में विभाग की ओर से पूरी सतर्कता बरती जा रही है। इसी कड़ी में नेचुरल डिजास्टर मैनेजमेंट अथार्टी (एनडीएमए), एसडीआरएफ, एनडीआरएफ के साथ गांदरबल जिला प्रशासन की ओर से शनिवार को अमरनाथ यात्रा के लिए बालटाल बेस कैंप में एक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। मॉक ड्रिल में एनडीएमए, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, जिला पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, दमकल विभाग के सदस्य शामिल हुए। माक ड्रिल के बाद एनडीएमए के सीनियर विशेषज्ञ मेजर नाइक ने एक बैठक कर सभी पहलुओं पर चर्चा की। ब्यूरो