दोमाना। संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव सुआ से बरामद किया गया। चंद्र भान (28) नई बस्ती लाले दा बाग लोअर मुट्ठी का रहने वाला था। वह मुट्ठी में नाई का काम करता था। वह रोज दुकान बंद कर दो किलोमीटर दूर घर जाता था। शुक्रवार देर शाम तक वह घर नहीं पहुंचा था। सुबह घर वालों ने उसकी तलाश की थी। इस बीच किसी ने मुट्ठी स्थित मयंक गोस्वामी क्रिकेट अकादमी के पास सुआ में एक शव देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पानी से निकाला। इसके बाद उसके परिवार वालों शव को पहचान कर ली। पुलिस ने धारा 174 के तहत केस दर्ज किया है। ब्यूरो