जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय के इंटरनेशनल सेंटर फार क्रास कल्चरल रिसर्च एंड ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट के तहत एमबीए (इंटरनेशनल बिजनेस) में प्रवेश की प्रोविजनल चयन सूची जारी कर दी गई है। 37 प्रवेशार्थियों में से सात को प्रतीक्षा सूची में रखा गया है। सेंटर के डायरेक्टर प्रो. दीपक राज गुप्ता के मुताबिक दस्तावेजों संग फीस जमा करने की अंतिम तिथि 30 जून तय की गई है।