फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैदी ने दरिया में लगाई छलांग

विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर।सोमवार को पुलिस स्टेशन से फरार होकर कैदी ने चिनाब दरिया में छलांग लगा लिया था, जिसका शव अभी तक बरामद नहीं किया जा सका है। पुलिस नें संतरी के खिलाफ मामला दर्ज करके उसे हिरासत में ले लिया है। मिली जानकारी के अनुसार सुबह करीब नौ बजे लघु शंका के बाद राजकुमार निवासी बगनटी ने पुलिस कर्मियों को चकमा चिनाब दरिया में कूद गया। पुलिस कर्मियों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन तब तक वह छलांग लगा चुका था। पुलिस के आलाधिकारी पुलिस स्टेशन में मौजूद थे। जबकि थाना प्रभारी किसी ऑफिशियल काम से कहीं बाहर गए थे। मामले पर कड़ा संज्ञान लेते हुए पुलिस अधिकारियों ने संतरी सद्दाम हुसैन को हिरासत में ले लिया और जांच कमेटी गठन करके जांच जारी कर दी। दे रात कर भी शव बरामद नहीं किया जा सका। मौके पर ही डीएसपी को सूचना दी गई। डीएसपी मुनीश आनंद ने बताया कि मामले ककी गंभीरता से जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि तीन दिन पहले घर वालों की शिकायत पर उसे घर में तोड़फोड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इस बात से नाराज परिजनों ने पुलिस स्टेशन पर हंगामा काट दिया। उन्होंन पुलिस पर कैदी को दरिया में कूदने के लिए उकसाया है। परिजनों ने जल्दी ही मामले की जांच करने की मांग की है ऐसा न करने पर वो लोग धरने पर बैठेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें