फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली गद्दे बरामद, चार को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। नकली गद्दे बनाने वाले चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह लोग 400 रुपये के सामान वाले गद्दे को हजारों रुपये में धोखे से बेच रहे थे। गद्दों के बीच थर्मल भरकर फोम का नाम देकर बेचा जा रहा था। पुलिस ने चारों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। आरोपियों से 240 नकली गद्दे भी बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

एसडीपीओ गांधी नगर रफीक मन्हास ने बताया कि चट्ठा के हक्कल में सुरिंदर पाल सिंह ने शिकायत दर्ज कराई कि चार अज्ञात लोगों ने उसे डनलप के नाम पर थर्मल के गद्दे बेचे गए हैं। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। चट्ठा पुलिस चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर रोहित भग्गा की अध्यक्षता में एक टीम का गठन किया गया। टीम ने क्षेत्र में छापेमारी कर चार लोगों को पकड़ा। जावेद खान, शहजाद खान, फिरोज अहमद और मुजमिल शामिल हैं।
पकड़े गए चारों आरोपी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फर नगर जिले के जंसत तहसील के छितरा गांव के रहने वाले हैं। यह लोग मौजूदा समय में शहर के बठिंडी इलाके में रहते हैं। रविवार को पुलिस ने पुख्ता सूचना के आधार पर बठिंडी में छापेमारी की और चारों को पकड़ लिया। इनके पास से गद्दे भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन

चौकी प्रभारी का कहना है कि गद्दे में थर्मल भरके यह लोग इन्हें ब्रांडेड कंपनियों का नाम देकर महंगे दाम पर बेचते हैं। एक गद्दे पर करीब 400 रुपये खर्च आता है, जबकि इसे चार हजार रुपये में बेचा जाता है। पुलिस जांच कर रही है कि अब तक इन लोगों ने कहां कहां गद्दे बेचे और कितने लोग इनके साथ इस काम में शामिल हैं। संभव है कि कुछ और भी लोग पकड़े जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें