रियासी। विधानसभा क्षेत्र गुलाबगढ़ के ग्रामीणाें ने पीडीपी का दामन थामते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी के जिला प्रधान शफीक उर रहमान भट्ट की अध्यक्षता में हुई बैठक में रिटायर अध्यापक हाजी अब्दुल अजीज लिसरी तथा हाजी अली हुसैन शाह पीडीपी में शामिल हुए।
पार्टी के जिला प्रधान ने कहा कि मुख्यमंत्री महबूबा के नेतृत्व में सरकार द्वारा राज्य में विकास कार्यों की बयार बह रही। सभी हिस्सों के साथ ही वर्गाें का पूरा ख्याल रखा जा रहा। कहीं कोई भेदभाव नहीं किया जा रहा। लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है। इस मौके पर पार्टी के ब्लाक प्रधान गुलाम मोहम्मद मलिक, कमरदीन लोन, डा. अब्दुल गनी लिसरी, हाजी अली मोहम्मद मलिक, अल्ताफ हुसैन, अब्दुल रशीद, आदिा मौजूद रहे।