रियासी। पिछले दिनों हुई बारिश के बाद राहत ले रहे लोगों को रविवार को गर्मी के साथ ही उमस का सामना करना पड़ा। हालांकि दोपहर बाद बूंदाबांदी से थोड़ी राहत मिली।
रविवार को सुबह से तेज धूप थी। इससे लोग परेशान रहे। इसकी वजह से दोपहर तक क्षेत्र के ठंडे स्थानों पर बड़ी संख्या में लोग गर्मी से राहत पाने के लिए पहुंचे। खास कर के सुला पार्क सियाड बाबा डैमटाप पर लोगों की खासी भीड़ रही। दोपहर बाद शुरू हुई हल्की बारिश के साथ चली ठंडी हवा ने गर्मी से राहत दी। ब्यूरो