आरएस पुरा। सीमावर्ती गांव सत्तोवाली में राज्य जिला सैनिक बोर्ड द्वारा एस्कार्ट फोर्टीज अस्पताल के सहयोग से लगाए गए शिविर का शुभारंभ 162 ब्रिगेड कमांडेंट पीएम बाली सहित वीर नारियों व सेना के अधिकारियों व भाजपा नेता युधवीर सेठी ने किया। शिविर में अस्पताल के डाक्टरों सहित सेना व जम्मू मेडिकल कालेज के डाक्टर भी मौजूद थे, जिन्होंने रोगियों की जांच कर उन्हें निशुल्क दवाइयां वितरित की। शिविर में दांतों, हड्डियों, स्त्री रोग, आंख, शुगर आदि बीमारियों की जांच की गई। बिग्रेड कमांडर पीएम बाली, राज्य जिला सैनिक बोर्ड बिग्रेडियर हरचरण सिंह, एस्कार्ट फोर्टीज अस्पताल के अमित बगोत्रा, राजीव वर्मा ने कहा कि पूर्व सैनिकों के परिवार के लोगों के साथ आम लोगों के लिए मेडिकल शिविर लगाया गया। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में इसी प्रकार के शिविर दूरदराज के गांवों में लगाकर लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी