जम्मू। सरकार ने सुधीर शाह को सड़क एवं भवन निर्माण विभाग (आरएंडबी) जम्मू का नया चीफ इंजीनियर नियुक्त किया है। वहीं सतपाल मन्हास पीएमजीएसवाई के चीफ इंजीनियर व डीके राजदान को चिनाब वेली पावर प्रोजेक्ट व पीएल भूषण को सुधीर कुमार शाह के स्थान पर मुगल रोड का चीफ इंजीनियर बनाया गया है। इसके साथ चार सुपरिंटेंडिंग इंजीनियरों को पदोन्नति देकर नियमित आधार पर पद भरे जाने तक प्रभारी चीफ इंजीनियर बनाया गया है। पदोन्नत होने वालों में सीता राम डोगरा, डी के राजदान, निसार अहमद भट्ट और राजिंद्र कुमार सपरू शामिल है। निसार अहमद भट्ट का तबादला कर स्कास्ट कश्मीर का प्रभारी चीफ इंजीनियर बनाया गया है। राजिंद्र कुमार सपरू को को स्कास्ट जम्मू का प्रभारी चीफ इंजीनियर नियुक्त किया गया है। सीता राम डोगरा को प्रशासनिक विभाग में तैनाती की प्रतीक्षा करने को कहा गया है।