अरनिया (ब्यूरो)। क्षेत्र से संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक लापता हो गया। युवक की मां विंध्या देवी के अनुसार उसका बेटा विकास पुत्र अशोक कुमार निवासी चक्क बाला 13 जून को जम्मू में किसी कार्य के लिए गया था। मगर आज तक लौट कर घर वापिस नहीं आया। कई जगह तलाश करने के बाद उसका अता पता नहीं मिला और पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।