फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल की स्वास्थ्य सुविधाएं प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सांबा।
मेडिकल इंपलाईज एसोसिएशन के बैनर तले स्वास्थ्य विभाग में कार्य करने वाली फीमेल मल्टी पर्पज कार्यकर्ताआें ने अपने वेतन को लेकर धरना दिया। जिला अस्पताल के सामने उन्होंने विभाग एवं राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हड़ताल से जिला अस्पताल मेें स्वास्थ्य सुविधाएं पूरी तरह से प्रभावित रहीं। हड़ताली कर्मचारियों को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री स मंजीत सिंह ने भी राज्य की गठबंधन सरकार पर कटाक्ष किया। उन्होंने केंद्र की एनडीए सरकार को भी आड़े हाथों लिया। उनका कहना है कि सारे देश में अस्थिरता का माहौल बना हुआ है। राज्य सरकार से मांग उठाई कि हड़ताली कर्मचारियों की मांगों को शीघ्र पूरा किया जाए। ताकि अस्पतालों में मरीजों को पेश आ रही परेशानियों को समाप्त किया जा सके। संगठन नेता कुलदीप टगोत्रा ने भी राज्य सरकार के खिलाफ कटाक्ष करते हुए कहा की राज्य सरकार एक वर्ष का वेतन तक नही दे पा रही है। जिस से आज सरकारी कर्मचारियों में हाहाकार मची हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें