फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियम तोड़ने वालों का काटा चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। जिले के विभिन्न रूटों पर यातायात नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों के खिलाफ जिला पुलिस की शुरू की गई विशेष मुहिम के तहत एक सप्ताह में पुलिस ने विभिन्न इलाकों में 1043 वाहनों के चालान काटने के साथ साथ 89 वाहनों को नियम तोड़ने के मामले में जब्त कर करीब 16 वाहन चालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

एसएसपी राजोरी युगल मन्हास के अनुसार एएसपी राजोरी यूसुफ चौधरी और एएसपी नौशेरा मास्टर पाप्सी की अध्यक्षता मेें शुरू की गई विशेष मुहिम के तहत वाहन जब्त किए। जब्त किए गए सभी वाहनों के पास पूरे दस्तावेज भी नहीं थे। नियमों का उल्लंघन कर ड्राइविंग करने वाले करीब 16 वाहन चालकों के खिलाफ विभिन्न पुलिस थानों में एफआईआर भी दर्ज की गई है। एसएसपी ने बताया कि पुलिस का यह विशेष मुहिम तब तक जारी रहेगा। जब तक जिले में यातायात के बिगड़े निजाम को ठीक नहीं कर लिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें