फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरेशाम चोरों ने लगाई सेंध

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। शहर के वार्ड नंबर एक में एक घर मात्र पौना घंटा के लिए खोली क्या रहा कि चोरों ने नगदी, जेवरात और अन्य कीमती सामान उड़ा लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। सरेशाम इतने कम समय में हुई चोरी से प्रतीत होता है कि चोर पहले से ही घात लगाए थे। या परिवार को कोई जानने वाला ही चोर है।
विज्ञापन

मकान मालिक गुरमीत सिंह ने बताया कि वह काम के लिए फैक्टरी गए हुए थे और पत्नी किसी जरूरी काम से जम्मू गई हुई थी। शाम को करीब सवा पांच बजे उनकी बहु बच्चों को लेने के लिए ट्यूशन गई थी। जब वह छह बजे घर लौटी तो घर के अंदर सामान बिखरा देख कर हैरान हो गई। उसके बाद उसने शोर मचाया। उसकी आवाज सुनते ही उसके ससुर भी वहां पहुंचे। उन्होंने बताया कि जब वह पहली मंजिल पर अपने घर पर गए तो मेन डोर का ताला टूटा था और अलमारियों के ताले भी टूटे हुए थे। घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा हुआ था। पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया। मकान मालिक ने बताया कि चोरों ने सोने के जेवर, नकदी सहित अन्य कीमती सामान चुरा ले गए। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

थम नहीं रहा चोरियों का सिलसिला
चोरियों को अंजाम देकर चोर बड़े आराम से चले जाते हैं। किसी को उनके आने-जाने की कोई भनक तक नहीं लगती। पुलिस भी चोरों को पकड़ने में नाकाम साबित हो रही हैै। शहर के वार्ड नंबर एक में हुई इस चोरी से लोग डर गए हैं। अब दिन में भी लोगों का घर सुरक्षित नहीं रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें