फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखों रूपए के पुराने नोटों के साथ दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। तीन लाख रुपयों के पुराने नोटों के साथ दो युवकों को महराज गंज पुलिस ने काबू किया है। पुलिस ने शुक्रवार को महाराज गंज इलाके में नाका लगा रखा था। इसी दौरान जावेद अहमद शाह निवासी पंपोर और सुहैल अहमद भट सोपोर को जांच के लिए रोका गया। दोनों के पास से तीन लाख तीन हजार रुपयों के पुराने नोट बरामद किए गए। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। दोनों के ऊपर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। दोनों से यह जानने की कोशिश की जा रही थी कि यह पैसा कहां से आया और इसका क्या उपयोग होना था। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें