डोडा। राष्ट्रीय राजमार्ग डोडा किश्तवाड़ रोड़ पर एक टाटा सूमो चिनाब दरिया में गिर गई। जिला मुख्यालय से करीब सात किमी दूर सूमो नंबर जेके06-5074 सराल पुल से नीचे जा गिरी। सूमो में चार लोग सवार थे। इसमें सवार एक यात्री पांच किमी पहले ही गवाडी के पास उतर गया था। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। जिला उपायुक्त डोडा भूपेंद्र सिंह, एसएसपी डोडा मोहम्मद शबीर, डीएसपी हेडक्वार्टर इफ्तियार अहमद और चिनाब रेस्क्यू टीम ने राहत कार्य शुरू किया। तैराकों ने चिनाब की उफनती लहरों के बीच से लोगों को बाहर निकाला। मृतकों में चालक रवि कुमार पुत्र रोशन लाल निवासी चराला डोडा, इश्तियाक अहमद पुत्र मंजूर अहमद निवासी चराला के रूप में हुई है। तीसरे की पहचान नहीं हो पाई है और उसकी तलाश जारी है।