जम्मू (ब्यूरो)। दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षा बलों की ओर से की गई घेरेबंदी की सूचना पर स्थानीय लोगों ने जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान सुरक्षा बलों पर पथराव में एक पुलिस अधिकारी घायल हो गया। खुफिया सूचना मिली थी कि जिले के श्रीमाल गांव में कुछ आतंकी मौजूद हैं। इस पर सुरक्षा बलों ने घेरेबंदी की। घेराबंदी होते ही लोग सड़कों पर निकल आए और प्रदर्शन करने लगे। प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागने पड़े।