फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधमपुर में साप्ताहिक कार्यशाला का हुआ समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। गवर्नमेंट डिग्री कालेज उधमपुर में कमीशन फार साइटिफिक एंड टेक्निकल टर्मिनालजी की तरफ से आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला शुक्रवार को संपन्न हुई। समापन समारोह में प्रिंसिपल प्रो. एसएस भलवाल विशेष तौर पर मौजूद थे। प्रिंसिपल ने बताया कि इस कार्यशाला में सैकड़ों की संख्या में वैज्ञानिकों ने हिस्सा लेकर अपना ज्ञान बांटा। इसके अलावा इस कार्यशाला में बॉटनी के शब्दों का डोगरी भाषा में अनुवाद करने पर भी जोर दिया गया। कार्यशाला में फिजिक्ल साइंस डोगरी भाषा में पढ़ाने पर भी चर्चा की गई। बारी बारी से कई अधिकारियों ने अपनी बात को सबके सामने रखा। इस अवसर पर ओपी शर्मा विद्यार्थी, प्रो. यशपाल शर्मा, एसके गुप्ता व अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें