फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोपोर में जैश कमांडर सहित 3 आतंकी ढेर

Tue, 14 Jan 2014 01:42 PM IST
अमर उजाला जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
बीते तीन दिनों से उत्तरी कश्मीर के जिला बारामुला में सुरक्षा बलों द्वारा सोपोर इलाके में कुछ आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिलने पर सर्च आपरेशन चलाया जा रहा था।
विज्ञापन


सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल एनएन जोशी ने सोमवार को सोपोर में सुरक्षा बलों द्वारा तीन आतंकियों को मार गिराने की पुष्टि की है।

साथ ही उन्होंने बताया कि आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान सेना के दो जवान मामूली रूप से घायल हुए हैं। मारे गए आतंकियों में जैश कमांडर अबू हसन शामिल है। अन्य दो की पहचान मुजम्मिल उर्फ फारूक और रिजविन की गई है।

सेना से मिली आधिकारिक जानकारी में बताया गया कि जिला बारामुला के सोपोर इलाके में बोमई गांव में सोमवार सुबह आतंकियों की धरपकड़ को सुरक्षा बलों द्वारा सर्च आपरेशन चलाया जा रहा था।
विज्ञापन


इसी दौरान आतंकियों ने गांव की घेराबंदी होते देख सुरक्षा बलों पर छिप कर फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में सुरक्षा बलों द्वारा भी जवाबी कार्रवाई की गई, जिसमें तीन आतंकियों को मार गिराया गया।

तीनों आतंकी जैश ए मोहम्मद के बताए जा रहे हैं। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा सकी है। आतंकियों के पास से तीन एके-47 राइफलें और कुछ अन्य असलाह बरामद हुआ है। आतंकियों की फायरिंग में सेना के दो जवान भी घायल हुए हैं।

हालांकि, सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल एनएन जोशी ने बताया कि दोनों जवान मामूली रूप से घायल हुए थे। सेना के उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक इलाके में अभी भी तीन से पांच और आतंकियों के छिपे होने की आशंका है। इसके चलते फिलहाल सेना की ओर से इलाके की घेराबंदी जारी रखी गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें