फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में 3 आतंकी ढेर, एनकाउंटर के बाद घटनास्थल पर फटा ग्रेनेड

Sat, 07 May 2016 10:02 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विज्ञापन
 दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के पंजगोम इलाके में शुक्रवार रात शुरू हुई मुठभेड़ में शनिवार सुबह सुरक्षा बलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया। मारे गए आतंकियों में दो आतंकी हिजबुल मुजाहिदीन और एक आतंकी लश्कर-ए-तैयबा संगठन का है।
विज्ञापन


मुठभेड़ स्थल से तीन एके-47 राइफल, छह एके मैगजीन, 85 गोलियां और अन्य हथियार बरामद किए गए। सेना और पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक तीनों आतंकी पंजगोम इलाके के डोग्रीपोरा गांव के एक मकान में छिपे थे।

सेना के 12 सेक्टर के कमांडर ब्रिगेडियर के विनेगोपल ने बताया कि शुक्रवार की रात करीब 11 बजे उन्हें सूचना मिली कि पंजगोम के करीबी गांव डोग्रीपोरा में तीन आतंकी छिपे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेना पर स्थानीय युवकों ने की पत्थरबाजी

- फोटो : ANI
इसके बाद सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों ने गांव की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया। इस दौरान एक मकान में आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली।

आतंकियों को आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी गई। लेकिन, उन्होंने सुरक्षा बलों पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। मुठभेड़ रातभर जारी रही।
 
ब्रिगेडियर ने बताया कि शनिवार सुबह छह बजे तीन आतंकियों को मार गिराया गया। मारे गए आतंकियों में इशफाक अहमद बाबा लश्कर से जबकि अशफाक अहमद डार और हसीब अहमद पल्ला हिजबुल से जुड़े थे। तीनों स्थानीय आतंकी थे।

आतंकियों के शव पुलिस ने उनके रिश्तेदारों को सौंप दिए गए। सभी को उनके पैतृक कब्रिस्तानों में दफनाया गया। आतंकियों के जनाजे में शामिल लोगों ने कश्मीर की आजादी के हक में नारे भी लगाए।

पुलवामा में ग्रेनेड फटने से युवक जख्मी
डोग्रीपोरा में शनिवार को मुठभेड़ समाप्त होने के बाद मुठभेड़ स्थल के पास ग्रेनेड फटने से एक युवक जख्मी हो गया। पुलिस की लाख कोशिशों के बाद भी घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए थे।

भीड़ में शामिल वकील अहमद वागे (18) ने वहां एक ग्रेनेड को गिरा देख उसे उठाने लगा। इसी बीच, अचानक ग्रेनेड फट गया। इसमें वह घायल हो गया। एसएसपी अवंतिपोरा श्रीधर पाटिल ने लोगों को मुठभेड़ स्थल से दूर रहने को कहा था। पर इसके बावजूद लोग नहीं माने।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें