रियासी। कुछ दिन पहले चसाना क्षेत्र से अगवा की गई लड़की को पुलिस ने उधमपुर से बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को भी पकड़ा है। कुछ दिन पहले पुलिस स्टेशन चसाना में लड़की के परिजनों ने उसके अगवा होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद एसडीपीओ माहौर मुजिब उर रहमान भट्ट ने एसएचओ चसाना इमरान अली के नेतृत्व में टीम का गठन किया। इसी दौरान लड़की के उधमपुर में होने की सूचना मिली। इसके बाद उसे बरामद कर लिया गया। आरोपी इमरान अहमद निवासी बुद्दन को हिरासत में रखा गया है।