फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान में आग लगने से 65 मवेशी जिंदा जले

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
किश्तवाड़। सब जिला छात्रू के हावल में वीरवार की देर रात अचानक तीन मंजिला मकान में आग लेने से लाखों का नुकसान हो गया।
जानकारी के अनुसार घर के सभी सदस्य किसी और गांव में शादी पर गए हुए थे कि उन्हें किसी ने सूचित किया कि उनके मकान में आग लगी हुई है। वह जब तक पहुंचते तब तक माल व मवेशी के साथ-साथ सारा घर का सामान जल कर राख हो गया। गांव के लोगों ने आग बुझाने का भरपूर प्रयास किया। तब तक कीमती सामान जलकर राख हो गया। गांव दूर होने की वजह से फायर ब्रिगेड़ वहां नहीं जा सकती थी जिस कारण भारी नुकसान हो गया। छात्रू पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची थी। लोगों व पुलिस की टीम के पहुंचने पर अन्य घरों तक आग नहीं जा सकी। जिला एसएसपी अबरार चौधरी के अनुसार आग लगने वाला मकान प्रेमा देवी का था इसमें उनका पुत्र विश्वरूप भी रहता था। आग की इस घटना में 50 भेड़ बकरियां व 13 गाय व दो बैल जल गए। जिला उपायुक्त अंग्रेज सिंह राणा ने तुरंत रेडक्रास के तहत प्रभावित परिवार के लिए टेंट, बर्तन व राशन दिया है। भाजपा की तरफ से वरिष्ठ नेता तारिक कीन डीएसपी मनोज कुमार भी मौके पर गए, उन्होंने भी वहां जाकर प्रभावितों की सहायता की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें