फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवोदय विद्यालय खुलेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सांबा। सीमा जन कल्याण समिति सीमांत क्षेत्राें में जवाहर नवोदय विद्यालय व केंद्रीय विद्यालय खोले जाने के निर्णय का स्वागत किया गया।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि उन्हाेंने सीमावर्ती क्षेत्र की समस्याओं को लगातार केंद्र सरकार के समक्ष रखने के बाद केन्द्र सरकार ने राज्य के हर सीमांत जिले में एक एक जवाहर नवोदय विद्यालय तथा केंद्रीय विद्यालय खोलने का निर्णय लिया है। इस संबंध में केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय को आदेश देकर उसे अमलीजामा पहनाने को कहा गया है। इस बात की जानकारी देते हुए सीमा जन कल्याण समिति के सदस्यों ने कहा कि समिति पिछले 10 वर्षों से सीमांत क्षेत्र की समस्याओं को लेकर प्रशासने से बात कर रही है। समिति के प्रदेश प्रभारी गोपाल शर्मा ने समिति की युवा इकाई के प्रदेश अध्यक्ष त्रिभुवन शर्मा, सांबा जिला इकाई के अध्यक्ष सुभाष शर्मा, महासचिव कैप्टन आंचल सिंह, युवा इकाई के जिला अध्यक्ष राकेश कुमार तथा युवा इकाई के प्रदेश महासचिव राहुल पठानिया की मौजूदगी में यह जानकारी देते हुए बताया कि समिति की कोशिशों की वजह से केंद्र सरकार ने सीमांत क्षेत्र में सामूहिक मोर्चे और व्यक्तिगत बंकर बनाने की घोषणा की है। इससे सीमांत लोगों को अकारण पाक गोलाबारी से बार बार पलायन करने की जरूरत नहीं पडे़गी। गोपाल शर्मा ने बताया कि पाक गोलाबारी के चलते सीमांत बच्चों की शिक्षा बुरी तरह से प्रभावित होती है। यही वजह है कि समिति की सिफारिश पर केंद्र ने उपरोक्त विद्यालय खोलने का निर्णय लिया है। अगर यह स्कूल खुले तो सीमांत क्षेत्र के साथ साथ आम जनता को भी इनका लाभ पहुंचेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें