फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दन्ना गांव जाने के लिए सिर्फ पगडंडी

विज्ञापन
विज्ञापन
बसोहली। जानू पंचायत की एक बड़ी आबादी स्वतंत्रता के दशकों के बाद भी सड़क सुविधा से वंचित है। सबसे खराब हालात दन्ना गांव की है। आए दिन लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई बार अधिकारियों और जन प्रतिनिधियों से गुहार लगाने के बाद भी उनकी समस्या को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी मक्खन सिंह, संजय कुमार, नेकराम, बिटटू सिंह आदि ने बताया कि दन्ना से पैदल ही लोगों को शीतलनगर तक आने को मजबूर होना पड़ता है। पगडंडीनुमा रास्ता होने के चलते गांव में आज तक वाहन नहीं पहुंच पाया है। हालत यह है कि मार्ग पर हल्की बारिश भी फिसलन का सबब बनती है। दिन हो रात यदि कोई गांव में बीमार हो जाए तो पालकी में डालकर लाने के अलावा कोई चारा नहीं है।
ग्र्रामीणों ने बताया कि गडोडी नाला बारिश में उफान पर रहता है, जिससे लोगों की जान का खतरा रहता है। सबसे अधिक दिक्कत स्कूल जाने वाले बच्चों को होती है, जिनके सुरक्षित घर न पहुंचने तक परिवार के सदस्य चिंतित रहते हैं। रूप सिंह ने बताया कि शीतलनगर की गांव से दूरी 12 किलोमीटर है और यहां पैदल पहुंचने तक मरीज की हालत भी बिगड़ जाती है। गांव में किसी ने भवन निर्माण भी करवाना हो तो सामग्री पहुंचाने के लिए खर्चा और भी बढ़ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें