जम्मू। आरक्षण विरोधी पार्टी के अध्यक्ष रामपाल सेठी ने कहा कि एनडीए और यूपीए सरकार देश में जातिवाद और क्षेत्रवाद फैलाती आई है। देश में राजनीतिक दल लोगों को बांटने और शासन करने के सिद्धांत पर काम कर रहे हैं। देश की एकता भी इससे खत्म होती जा रही है। लोगाें को न्याय नहीं मिल रहा है। देश में रहकर भी लोगों को बराबरी का हक नहीं मिल पाया है। जाति के आधार पर आरक्षण हो रहा है। देश में आतंकवाद, राजनीतिक भ्रष्टाचार और बेरोजगारी बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि जेएंडके में भी जीएसटी लागू किया जाए। इस मौके पर महासचिव यशपाल, सोम नाथ शर्मा, मदन लाल, जगदीश डोगरा, केवल शर्मा, रंजीत और अन्य मौजूद रहे।