गांधीनगर स्थित दमकल विभाग कार्यालय के पास शुक्रवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव फंदे से लटका मिला है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को जीएमसी पहुंचाया। शव के पास से कोई भी ऐसी वस्तु या दस्तावेज बरामद नहीं हुआ है, जिससे उसकी पहचान की जा सके। मृतक की आयु लगभग 35 वर्ष के करीब है।