फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु तस्करी से पशु पालक सकते में

विज्ञापन
विज्ञापन
अरनिया। क्षेत्र के गांव अला में पशु तस्करी की एक ही रात में दो वारदातें होने से किसान परेशान सकते में आ गए हैं, वहीं आम जनता भी चिंतित है। पशु पालकों ने इस बारे में पुलिस को शिकायत दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में अला निवासी ओमप्रकाश पुत्र चमन लाल ने बताया कि कि उसने अपने पशु रविवार की रात हवेली में बांधे थे। सुबह जब हवेली में बैलों को बाहर निकालने के लिए गया तो मकान का ताला टूटा हुआ था और अंदर से दोनों बैल गायब थे। सोमवार की रात को भी इसी गांव में पशु तस्करों ने वारदात को अंजाम देकर सेवाराम पुत्र अमर नाथ निवासी अला नामक किसान की भी चार भैंसें व एक बच्चा कट्टा चोरी हो गया। उनकी कीमत करीब एक लाख रुपये है।
सेवाराम के अनुसार सुबह जब पशु बांधने के स्थान पर गया तो उनके चोरी होने का पता चला, जिसकी सूचना चौकी को दी गई, वहीं इस दूसरी वारदात का पता चलते ही पूरे गांव वाले चौकी पहुंच कर तस्करों को फौरन ढूंढने के लिए कहने लगे वहीं दोपहर बाद कट्टा नजदीकी गांव कठार के खेतों से मिला, जिससे सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि भैंसों से भरी दोनों गाड़ियां कठार से लोड होकर गई थीं। पुलिस ने दोनों मामले दर्ज कर आगे की कार्यवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें