फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 मराठा लाइट इंफेंट्री के जवानों ने की गणपति की पूजा-अर्चना

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। सोमवार को नगर के मोहल्ला पावर हाउस स्थित गणपति पंडाल में सेना की 15 मराठा लाइट इंफेंट्री के दर्जनों जवान एवं अधिकारी गणपति की पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। उन्होंने मराठी परंपरा के अनुसार गणपति महाराज की पूजा-अर्चना की। पिछले करीब नौ साल से पुंछ में गणेशोत्सव मनाने वाले संगठन त्रिमूर्ति सेवा दल के पदाधिकारियों संजीव कुमार, विकास शर्मा के आग्रह पर जिले में भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर तैनात सेना की 15 मराठालाई के जवान और अधिकारी नगर स्थित मोहल्ला पावर हाउस में प्राचीन शिव दुर्गा भैरव मंदिर में सजाए गए गणपति महाराज के पंडाल में पहुंचे थे। वहां उन्होंने करीब तीन घंटे तक गजानन की मराठी परंपरा के मुताबिक पूजा अर्चना की। इसके बाद वे नियंत्रण रेखा पर लौट गए। त्रिमूर्ति सेवा दल के संजीव कुमार ने बताया कि पिछले पांच साल से मुंबई से एक स्वयं सेवी संस्था गणेशोत्सव के लिए भगवान गणेश की मूर्ति भेज रही है। इसलिए यह प्रयास रहता है कि महोत्सव में मराठा रेजीमेंट के जवानों को शामिल किया जाए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें