फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग लगने से शेड में रखा सामान खाक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जम्मू। बस स्टैंड के निकट लोक निर्माण विभाग के आवास के पास बने शेड में भीषण आग लग गई। इस दौरान सिलेंडर फटने से हड़कंप मच गया। इस घटना में शेड के अंदर रखा सामान राख हो गया। बुधवार दोपहर करीब 12 बजे कुछ लोगों ने शेड के भीतर से धुआं निकलता देख इसकी जानकारी पुलिस को दी। दमकल कर्मियों के मौके पर पहुंचने तक शेड के अंदर रखा सामान जल चुका था। इसमें टीवी, फ्रिज, बिस्तर व अन्य सामान शामिल है।
विज्ञापन


एक पल में छिन गया आशियाना
82 साल के प्यारा सिंह अपनी पत्नी और दो मूक बधिर बच्चों के साथ रहते हैं। वह रेहड़ी लगाकर गुजारा करते हैं। बुधवार को परिवार के सभी लोग घर से बाहर गए थे। उसी दौरान यह हादसा हो गया। लोगों ने बताया कि प्यारा सिंह ने अस्थायी रूप से शेड बनाया हुआ है। इसी में वह कई सालों से रहते हैं। लोगों की जानकारी के बाद उन्हें आग लगने की जानकारी मिली। जब तक वह घर पहुंचते तब तक पूरे शेड को आग ने अपने आगोश में ले लिया था। स्थानीय लोगों ने खुद की पानी फेंक पर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग फैलती गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों से प्यारा सिंह की मदद करने की अपील की है, ताकि वह अपना गुजारा कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें