फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर के हालातों से न्पिटने को सक्षम है सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरन रिजिजू ने कहा है कि कश्मीर के हालात से निबटने में राज्य सरकार सक्षम है। केंद्र सरकार की ओर से जरूरी इनपुट साझा किए जाते हैं। साथ ही राज्य सरकार को इस मोर्चे पर पूरा समर्थन प्राप्त है।
विज्ञापन

एसएसबी की ओर से आयोजित फुटबाल मैच के समापन समारोह में हिस्सा लेने आए रिजिजू ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि सुरक्षा व्यवस्था से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। आतंकियों की ओर से खुलेआम पुलिस को निशाना बनाए जाने के मामले में सरकार की रणनीति संबंधी सवाल पर कहा कि सभी रणनीति राज्य सरकार से सलाह मशविरा के बाद ही तय होते हैं। राज्य सरकार के इनपुट्स तथा रणनीति को प्राथमिकता दी जाती है। केंद्र कभी भी बयान देकर मामले में हस्तक्षेप नहीं करती है। आतंकियों की ओर से दहशत पैदा किए जाने पर कहा कि उम्मीद है कि जम्मू-कश्मीर के लोग इसे हल्के में नहीं लेंगे और किसी भी कीमत पर इस प्रकार की गतिविधियों को बढ़ावा नहीं देंगे। नागरिकों तथा पुलिसकर्मियों पर हमले स्वीकार नहीं किए जा सकते हैं। कोई भी संवेदनशील व्यक्ति इसका स्वागत नहीं करेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा को लेकर सारी तैयारियां कर ली गई हैं। सुरक्षा से किसी भी सूरत में समझौता नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें