फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद जवानों को दी गई अंतिम विदाई

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

राजोरी।
शनिवार को नौशेरा सब डिवीजन के कलसियां इलाके में पाक सेना की गोलाबारी में शहीद हुए सैन्य जवान बख्तावर सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहर के अल्फागेट स्थित सेना के 150 जनरल अस्पताल में आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में सेना की एस ऑफ स्पेड डिविजन के जीओसी ने शहीद जवान को श्रद्धांजलि दी। शहीद जवान को फूल मालाओं व तिरंगे में लपेट कर श्रद्धांजलि दी गई। वहीं इस अवसर पर शहीद जवान की यूनिट के कमांडिंग अधिकारी सहित अन्य सैन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। श्रद्धांजलि देने के बाद शहीद के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक निवास स्थान रवाना कर दिया गया। बता दें कि शुक्रवार को नौशेरा के कलसियां क्षेत्र में पाक सेना ने भारतीय सेना की चौकियों को निशाना बनाते हुए मोर्टार दागे थे। इसमें सेना की सिख लाई बटालियन कलसियां में तैनात नायक बख्तावर सिंह शहीद हो गए थे व एक अन्य जवान कुलदीप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें