भारत पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर आरएस पुरा सेक्टर में शुक्रवार दोपहर को सीमा सुरक्षाबल की 127 वीं वाहिनी के जवानों ने दो किलोग्राम हेरोइन बरामद की। खरखोला बीओपी के आगे पाकिस्तान सीमा के पास भारतीय क्षेत्र में यह खेप बरामद हुई।
बताया जा रहा है कि पंजाब में पकडे़ गए तस्कराें ने पुलिस की पूछताछ में जानकारी उगली थी। इस जानकारी को गंभीरता से लेते हुए जब जम्मू संभाग के आरएस पुरा सेक्टर में नारकोटिक्स विभाग और सीमा सुरक्षा बल की टीमों ने तलाशी अभियान चलाया तो दो पैकेट बरामद कर लिए गए।
सूचना के अनुसार यह पैकेट पाकिस्तान की ओर से आईएसआई और तस्करों ने भारत की ओर फिंकवाए थे। सात वर्ष पूर्व अब्दुल्लियां बीओपी के आगे जीरो लाईन के पास इसी प्रकार हेरोइन क ा एक पैकेट बरामद किया गया था।
इस वर्ष पहली बार आरएस पुरा सेक्टर में पाकिस्तान क्षेत्र से भेजी गई हेरोइन के दो पैैकेट बरामद किए गए हैं। बीएसएफ के प्रवक्ता के अनुसार दो किलो मादक पदार्थ बरामद किया गया है। फिलहाल इस मामले में पुलिस को जांच नहीं सौंपी गई है। बीएसएफ अपने स्तर पर कुछ स्थानीय लोगों से भी पूछताछ कर रही है।