मुठभेड़ के दौरान मोर्चा संभाले सेना के जवान
- फोटो : FILE PHOTO
जम्मू कश्मीर के शोपियां में सैकड़ो लोगों की भीड़ ने पुलिस पर हमला कर वीरवार को मारे गए आतंकी का शव छीनकर गाड़ी को आग के हवाले कर दिया।
कल सुरक्षाबलों ने शोपियां में एक मुठभेड़ में हिजबुल के दो आतंकियों को मार गिराया था। मारे गए आतंकियों के नाम नसीर अमहद पंड़ित और वसीम मल्ला है। इस मुठभेड़ में मारा गया आतंकवादी नसीर अमहद पंड़ित जम्मू कश्मीर पुलिस में सिपाही रह चुका है।
एक साल पहले नसीर श्रीनगर से पूर्व मंत्री अल्ताफ बुखारी निवास पर बतौर गार्ड तैनात था। वहीं से वह सरकारी हथियार लेकर फरार हो गया था। इस मुठभेड़ में मारे गए सभी आतंकी हिजबुल कमांडर बुरहान वानी के ग्रुप के सदस्य थे।
आतंकियों ने नसीर को 21 बंदूकों की सलामी
प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षा बलों के वाहन को जलाया
- फोटो : Amar Ujala
प्रदर्शनकारियों ने शव ले जा रही पुलिस की बुलेटप्रूफ गाड़ी को हाईजैक कर लिया। वे उसे पुलवामा से पांच किलेामीटर दूर करीमाबाद ले गए और उसे आग लगा दी। करीमाबाद में नसीर के जनाजे में हजारों लोग शामिल हुए। साथ ही अज्ञात आतंकियों ने नसीर को 21 बंदूकों की सलामी दी। इसमें भी हजारों लोग शामिल हुए।
पुलवामा के एसपी रईस अहमद मीर ने पत्रकारों को बताया कि ,’ भीड़ ने पुलिस की एक गाड़ी को जला दिया है। लेकिन इसे हाईजैक कहना गलत होगा।