फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: सचिवालय की सुरक्षा में तैनात होंगे 450 से अधिक सुरक्षाकर्मी, एजेंसियों ने तैयार किया पूरा प्लान

विज्ञापन
- फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

जम्मू। बजट सत्र की सुरक्षा को लेकर सचिवालय से लेकर शहर के अन्य हिस्सों तक सुरक्षा मजबूत की गई है। वीआईपी मूवमेंट वाले रास्तों पर भी अतिरिक्त कर्मी तैनात किए गए हैं। सुरक्षा को लेकर सभी एजेंसियों के साथ मिलकर प्लान तैयार किया गया है।

विज्ञापन


नागरिक सचिवालय में करीब 450 कर्मी तैनात हैं। इनमें बजट सत्र के लिए 200 अतिरिक्त कर्मी तैनात किए गए हैं। सीआरपीएफ और पुलिस दोनों की ही बराबर संख्या है। सचिवालय में प्रवेश करने के लिए कड़ी चौकसी बरती जाएगी।

आने जाने वालों पर नजर रखने के लिए अतिरिक्त जवान तैनात किए गए हैं। कुछ जांच ढांचे में भी बदलाव किया गया है। वहीं मुख्यमंत्री आवास, राजभवन, विधायक होस्टल में भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे।
विज्ञापन


इन जगहों पर अतिरिक्त जवानों को तैनात किया गया है। शहर के प्रमुख चौक चौराहों पर सादी वर्दी में पुलिस तैनात है। खुफिया तंत्र को संदिग्ध इलाकोें पर नजर रखने के लिए कहा गया है। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें