फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने जनता दरबार आयोजित कर सुनी लोगों की समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने शनिवार को राजोरी दौरे के दौरान जनता दरबार आयोजित कर लोगों की समस्याएं सुनीं। डाकबंगले में सौ से भी अधिक शिष्टमंडलों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर अपने-अपने क्षेत्र की दिक्कतें बताई।
विज्ञापन


जिले के बुद्धल, दरहाल, थन्नामंडी, सुंदरबनी, नौशेरा, मंजाकोट, कालाकोट व राजोरी शहर से पहुंचे शिष्टमंडलों ने पेयजल किल्लत दूर करने, बिजली सेवा सुचारु बनाने, सड़कों की हालत को सुधारने, स्कूलों में शिक्षक नियुक्त करने के साथ स्कूलों का दर्जा बढ़ाने, स्कूल भवनों की मरम्मत करानेे, स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टरों के रिक्त पदों को भरने, किसानों के उत्थान के लिए कदम उठाने, खस्ताहाल नहरों की मरम्मत कराने व नदी नालों में अवैध खनन को रोकने आदि की मांग रखी।

वहीं शहर के शिष्टमंडल ने मुख्यमंत्री से राजोरी की मिनी सचिवालय के काम को जल्द शुरू करने पर जोर दिया। मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों से संबंधित निदेशकों व जिला अधिकारियों के अलावा प्रिंसिपल सेक्रेटरी और डिवकॉम को निर्देश दिए कि वह जल्द समस्याओं को दूर करने के लिए ठोस कदम उठाएं।
विज्ञापन


इस मौके पर फूड सप्लाई मंत्री चौधरी जुल्फिकार अली, पशु पालन मंत्री अब्दुल गनी कोहली, प्रिंसिपल सेक्रेटरी और डिवकॉम, एमएलए कमर हुसैन, एमएलए नौशेरा रविंद्र रैना, एमएलसी विबोध गुप्ता सहित विभिन्न सरकारी विभागों के निदेशक, जिला अधिकारी, डीसी डा. शाहिद इकबाल चौधरी, डीआईजी पुलिस दीपक सलाथिया, एसएसपी युगल मनहास भी दरबार में उपस्थित रहे।

शिष्टमंडलों का मुख्यमंत्री से मिलने का सिलसिला रात तक जारी रहा। रात करीब नौ बजे तक सीएम से बड़ी संख्या में शिष्टमंडल मुलाकात कर चुके थे, जबकि अन्य ने रविवार की सुबह मुलाकात करनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें