फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर में पारा शून्य तो जम्मू में गुनगुनी धूप, जानें वैष्णो देवी में क्या है मौसम का हाल

विज्ञापन
kashmir valley - फोटो : BASIT ZARGAR
विज्ञापन
रियासत के कई इलाकों में बर्फबारी होने के चलते कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। कश्मीर घाटी के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान माइनस में नीचे चला गया है। कारगिल शहर में शुक्रवार की रात अब तक की सबसे ठंडी रात रही। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में राज्य में शुष्क मौसम होने की अनुमान लगाया है।
विज्ञापन


लेह और कश्मीर के कई हिस्सों में खून जमा देने वाली ठंड के बीच जम्मू में शनिवार को गुनगुनी धूप खिली रही। इससे लोगों को कई दिन बाद राहत मिली। विभाग के मुताबिक यहां रात का तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सीजन की सबसे सर्द रात थी।

इसके अलावा वैष्णो देवी तीर्थयात्रियों के आधार शिविर कटड़ा में सामान्य तापमान दर्ज किया गया। लद्दाख क्षेत्र में सूखी ठंड होने के कारण ज्यादातर स्थानों पर न्यूनतम तापमान माइनस से नीचे चला गया है।
विज्ञापन


लद्दाख का तापमान माइनस 11.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो पिछली रात से एक डिग्री नीचे दर्ज किया गया था। प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 1.1 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं गुलमर्ग में बर्फीली हवाएं चलने के कारण जनजीवन प्रभावित रहा। यहां माइनस 10 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें