फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से नौ टन पालीथिन जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। तस्करी कर राज्य में पालीथिन लाने के प्रयास को मंगलवार देर शाम आबकारी विभाग की टीम ने विफल कर दिया। ट्रक में करीब नौ टन पालीथिन थी। हालांकि, ट्रक में सवार चार लोग अंधेरे का लाभ लेकर भागने में सफल हो गए। विभाग ने ट्रक को जब्त कर टोल प्लाजा ले गया है। साथ ही केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

आबकारी विभाग के डीसी विशेष महाजन ने बताया कि उन्हें मंगलवार शाम को इसकी सूचना प्राप्त हुई थी। इसके बाद टीम के साथ चर्चा की गई और वाहन की लोकेशन पता करने की कोशिश की। इस बीच ट्रक के ड्राइवर का नंबर पता चला। उससे बात करने पर ड्राइवर ने टीम को गुमराह किया। शाम को जब ट्रक जेके01डब्ल्यू-7143 टोल प्लाजा पर पहुंचा तो उसे फिजिकल चेक के लिए अलग किया गया। इसी बीच ट्रक का ड्राइवर वाहन लेकर फरार होने की कोशिश करने लगा।
विभाग के ईटीओ सजाद सोफी और वीरेंद्र गुप्ता के नेतृत्व में दो टीमों को उसका पीछा करने के लिए भेजा गया। एक टीम ने गोल्डन गेट के पास वाहन को रोका। वाहन के रुकते ही उसमें सवार चार लोग फरार हो गए। ट्रक को टोल प्लाजा वापस लाया गया और जांच की गई। इसमें नौ टन पालीथिन बरामद हुआ। उन्होंने बताया कि इसे लेकर विभाग गंभीर है और इस प्रकार की घटनाओं की गहनता से जांच कर रहा है।
विज्ञापन

ऐसा छिपाया था पालीथिन
डीसी ने बताया कि तस्करों ने बड़ी ही चतुराई से ट्रक में पालीथिन को छिपाया था। ट्रक के जिन भागों की जांच की जाती है वहां पर रद्दी लगाई थी, ताकि पालीथिन न दिख सके। इसके साथ ही बिल पर नट बोल्ट बताए गए थे। जब वाहन को जांच के रोका गया तो ड्राइवर ने वाहन को दौड़ाया जिस कारण वह संदेह के घेरे में आया।

इनपुट पर होगा काम
डीसी ने बताया कि उन्हें इस बात के इनपुट मिले हैं जम्मू और कश्मीर में दो दो अलग अलग व्यक्तियों का नाम इस मामले में सामने आ रहा है जो पालीथिन की तस्करी करवा रहे हैं। इसके साथ ही कुछ लोकल लोग भी हैं, जिनका नाम बार बार आ रहा है। ऐसे में वह इस बात को वेरीफाइ कर रहे हैं ताकि उनके खिलाफ सबूत मिल सके। उन्होंने कहा कि वह प्रदूषण नियंत्रण विभाग से भी इस संबंध में बात करेंगे ताकि जल्द से जल्द इस तस्करी के जाल को उधेड़ा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें