फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटलों से दो युवकों के शव बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। नवाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाले दो अलग-अलग होटलों से सोमवार को दो युवकों के शव बरामद हुए। दोनों ही मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोनों मामलों का आपस में कोई तालमेल नहीं है।
विज्ञापन

पहले मामले में रविवार रात को जालंधर से अपने परिवार वालों के साथ शिवेंद्र (21) अपने रिश्तेदार की शादी में शरीक होने सिटी पुलिस थाना अंतर्गत पड़ने वाले निजी होटल में आया। शादी का समारोह इसी होटल में तय था। देर रात तक शादी में दोस्तों के साथ मस्ती कर शिवेंद्र रात तकरीबन दो बजे दूसरे होटल में पहुंचा। यह होटल उसके और अन्य रिश्तेदारों के लिए शादी वाले परिवार की ओर से बुक किया गया था। मगर सोमवार की सुबह जब परिवार उसे होटल के कमरे में जगाने पहुंचा तो वह अचेत था। उसके साथ आए माता-पिता ने तत्काल अपने रिश्तेदारों को सूचित किया। नवाबाद पुलिस भी सूचना मिली तो होटल पर पहुंच गई। अचेत युवक को जीएमसी पहुंचाया। डॉक्टरों ने उसे मृत करार दे दिया। पुलिस ने शव को और उसके कमरे से मोबाइल और अन्य सामान भी जब्त कर जांच शुरू कर दी। मृृतक के पिता ने बताया कि शिवेंद्र अपनी पढ़ाई जालंधर में पूरा कर चुका था। पंद्रह दिन बाद आगे की पढ़ाई के लिए उसे अमेरिका जाना था। उसका वीजा और पासपोर्ट सब तैयार हो चुका था। घटना के बाद शिवेंद्र के माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था। मृतक की बहन पहले से ही कनाडा में अपने पति के साथ रहती है। पुलिस मौत के सही कारण का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
वहीं दूसरे मामले में ज्यूल चौक स्थित निजी होटल के कमरे से सोमवार की शाम को युवक का शव फंदे से लटका मिला। होटल के कमरे से पचास हजार रुपये और युवक के दो मोबाइल फोन मिले हैं। पुलिस ने संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच में पता चला कि मृतक अजय कुमार (32) निवासी भगवती नगर कैटरिंग का काम करता था। बताया जाता है कि शव परिवार वालों को ही मिला। उसके बाद परिवार वाले और होटल वालों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस के अनुसार युवक अक्सर होटल में आया करता था। उसका कैटरिंग का व्यवसाय था। रविवार से ही घर से निकले युवक की तलाश में जब उसके परिवार वाले होटल पहुंचे तो कमरे के अंदर एक एंगल से बने फंदे पर अजय का शव लटका देखा। पुलिस ने होटल स्टाफ और परिवार वालों से पूछताछ की है। फिलहाल मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच की जा रही है। युवक के मोबाइल फोन की डिटेल भी खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें